फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Court decline arrest order of shahjahanpur crime

अपराध की विवेचना में हस्तक्षेप का औचित्य नहीं: हाईकोर्ट

Mon, 01 Oct 2018 11:55 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
 हाईकोर्ट ने बीते अगस्त माह में हुए शाहजहांपुर में हुई हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने और दर्ज प्राथमिकी रद्द करने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अपराध की विवेचना में सामान्य तौर पर हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं होता। विशेष स्थिति में ही कोर्ट विवेचना में हस्तक्षेप कर सकता है। इस मामले में यह नहीं कहा जा सकता कि संज्ञेय अपराध नहीं हुआ है।
विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा एवं न्यायमूर्ति डीके सिंह की खंडपीठ ने राहुल शुक्ल उर्फ  राम प्रवेश शुक्ल व अन्य की याचिका खारिज करते हुए दिया।
मामले के तथ्यों के अनुसार शाहजहांपुर में दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़क गई थी। बवाल व तोड़फोड़ में कई पुलिस वाले व नागरिक घायल हुए और सरकारी व गैर सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। हिंसा की शुरुआत एक छोटी सी घटना को लेकर हुई। एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी हुई थी, जिसे लेकर बवाल बढ़ गया। दोनों पक्षों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज हुई। छेड़खानी की भी एफआईआर दर्ज है। पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

याचियों का कहना था कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। वे निर्दोष हैं। याचियों ने राजेश जैन व 10 अन्य के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने पेशबंदी में याचियों को फंसा दिया है। केस फर्जी होने के नाते रद्द किया जाए। दूसरे समुदाय के खिलाफ  भी हिंसा का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने कहा कि प्राथमिकी से लगता है कि अपराध कारित हुआ है, जिसकी  विवेचना में हस्तक्षेप करने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed