{"_id":"57d98f284f1c1b912cd49168","slug":"cia-two-kg-arrest-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर को दो किलो चरस के साथ दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्कर को दो किलो चरस के साथ दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
सीआईए-वन स्टाफ पानीपत ने इसराना में बिजावा मोड़ के पास से एक युवक को दो किलोग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत से दो दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों का सुराग लगाने का प्रयास करेगी।
जानकारी के अनुसार सीआईए-वन में तैनात एएसआई दिलबाग अपनी टीम के साथ इसराना स्थित बिजावा मोड़ पर गश्त कर रहे थे। कि गोहाना की तरफ से एक क्रूजर गाड़ी आकर रुकी। क्रूजर से उतरते ही युवक दूसरी तरफ खड़ी पुलिस को देखकर घबरा गया और पुलिस टीम देख भागने का प्रयास किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से दो किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम बिजेंद्र उर्फ बिंदर निवासी धनौरा, जिला अमरोहा यूपी बताया। पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र उर्फ बिंदर को काबू कर थाना इसराना में मुकदमा दर्ज करा दिया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने गांव के एक ही एक व्यक्ति से 12 हजार रुपये में खरीदी है। वह इसको पानीपत व समालखा में अलग-अलग स्थानों पर बेचने जा रहा था। पुलिस आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा। कोर्ट ने आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। सीआईए-वन प्रभारी अजय मोर ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर बिजेंद्र उर्फ बिंदर से दो किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी से चरस के खेल में संलिप्त अन्य लोगों की भी तलाश करेगी।