फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   cheating with young man

विदेश जाने के नाम पर ठगा गया युवक

Thu, 27 Jul 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 27 Jul 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पइंसा के एक जालसाज ने फतेहपुर खखरेरू के युवक को फर्जी एयर टिकट देकर विदेश भेज दिया। मुंबई में चेकिंग के दौरान युवक पकड़ा गया। किसी तरह वह गांव वापस आया। घटना की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


    फतेहपुर जिले के अलमापुर खखरेरू गांव निवासी राजन पुत्र मुन्नालाल बेरोजगार युवक है। बताया कि साल भर पहले  पइंसा इलाके के एक फरेबी ने उसे विदेश में नौकरी दिलाने की बात कही थी।  एक लाख रुपए में वीजा और पासपोर्ट देने की बात तय हुई। एक लाख लेने के बाद फरेबी ने कुछ दिन तक उसे इधर-उधर भटकाता रहा। इसके बाद मुंबई से सऊदीअरब का फर्जी एयर टिकट थमा दिया। युवक मुंबई पहुंचा तो उसे एयर फोर्स कर्मियों ने पकड़ लिया, और टिकट को फर्जी बताया। किसी तरह युवक मुंबई से गांव पहुंचा और फरेबी के चालबाजी की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


दूसरे दिन पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे वापस कर दिया। मोटी रकम डूबती देख भुक्तभोगी बुधवार को मंझनपुर पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने पइंसा एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed