{"_id":"589de54d4f1c1be71737a9e4","slug":"charas-capture-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा में व्यक्ति से पकड़ी दो किलो चरस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसा में व्यक्ति से पकड़ी दो किलो चरस
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Fri, 10 Feb 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा की तीसा पुलिस ने एक स्थानीय व्यक्ति को दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरैण सिंह पुत्र भीखा राम निवासी बलवास खजुआ, तहसील चुराह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब तीसा पुलिस सियोगा में गश्त लगा रही थी। इसी दौरान नरैण सिंह सड़क के एक छोर से आता दिखा। उसने पुलिस को देख मौके से भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से दो किलो चरस बरामद हुई। डीएसपी हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन