{"_id":"5a2c29e14f1c1bd9798c1be0","slug":"chairman-of-the-case-will-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के मामले की कोतवाल करेंगे जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेयरमैन के मामले की कोतवाल करेंगे जांच
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
वैधानिक चेतावनी
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष ने खुद की जान का खतरा बताकर 15 लाख में सुपारी दिए जाने की आशंका जताकर अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले की जांच कोतवाल को दी गई है। चेयरमैन ने जिन लोगों की सूची दी है, सीओ उसी के आधार पर जांच करा रहे हैं।
नवनिर्वाचित सपा चेयरमैन हरीश कुमार यादव ने शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा कि नगर निकाय चुनाव में उनके साथ दो शातिर अपराधी भी चुनाव लड़े थे। वह चुनाव हार गए। एक अपराधी के खिलाफ हाल में ही जान लेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसमें वह वांछित चल रहा है।
उसको पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी है। दोनों शातिर उनकी हत्या कराना चाहते है। इसलिए 15 लाख में सुपारी दिए जाने की जानकारी मिली है। उनकी हत्या कर नगर निकाय का चुनाव दोबारा कराना चाहते है। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर जांच कराने के सीओ हजारीलाल को आदेश दिया। सीओ हजारी लाल ने बताया कि चेयरमैन के प्रार्थना पत्र के आधार पर मोहम्मदाबाद कोतवाल को जांच दी गई है।
विज्ञापन
जिन लोगों के नाम बताए गए है, उन पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा। अगर सुरक्षा दिए जाने की जरूरत पड़ी तो चेयरमैन को सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि अभी प्रार्थना पत्र उनको नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र मिलते ही जांच शुरू कर दी जाएगी।