{"_id":"56f970774f1c1bc01cf00127","slug":"caught-in-the-rape-sp-district-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में फंसे सपा जिला सचिव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म में फंसे सपा जिला सचिव
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छोटे भाई को पुलिस से छुड़ाने की फरियाद लेकर गई युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सपा जिला सचिव फंस गए हैं। इस मामले में पीड़िता ने सपा जिला सचिव के खिलाफ सोमवार को दुष्कर्म व धमकी देने के साथ ही उसके दो साथियों के विरुद्ध साजिश रचने की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीया युवती ने थाने में सोमवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके छोटे भाई को 15 दिन पहले नवाबगंज थाने की पुलिस पकड़ ले गई थी। पुलिस से भाई को छुड़ाने के लिए वह परेशान थी।
युवती का आरोप है कि 26 मार्च को चकशिवरहा गांव के रहने वाले बब्लू उसके घर आए और बताया कि उनकी शाहपुर गांव निवासी ईंट-भट्ठा के मालिक एवं सपा जिला सचिव राजिक उस्मानी से जान पहचान है। वह उसके भाई को पुलिस से छुड़ा देंगे।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि बब्लू के झांसे में आकर वह अपनी छोटी बहन को लेकर उसके साथ राजिक के घर चली गई। वहां पहुंचकर उन्हें पूरी बात बताई तो वह उसे रोककर बब्लू के साथ कहीं चले गए। रात आठ बजे लौटे तो उनके साथ बब्लू व श्याम नरायन थे।
युवती का आरोप है कि तीनों ने उसकी छोटी बहन को बाहर रोक दिया और उसे एक कमरे में ले गए। वहां राजिक उस्मानी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से न बताने की धमकी दी। इस मामले में युवती ने राजिक उस्मानी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने तथा बब्लू व श्याम नरायन के विरुद्ध साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर, सपा जिला सचिव राजिक उस्मानी का कहना है कि राजनीतिक द्वेष में उसे दुष्कर्म के आरोप में फंसाया गया है। थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के भाई को किशोरी भगाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि युवती से रेप मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।