{"_id":"5bba5a67867a5568531ed178","slug":"case-filed-against-five-people-from-same-family-jaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब कांड में एक ही परिवार के पांच लोगों पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजाब कांड में एक ही परिवार के पांच लोगों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर।
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजाब पीड़ित महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की नाबालिग बेटी पर भी केस दर्ज हुआ है। इधर, डॉक्टरों के मुताबिक पीड़ित महिला के स्वास्थ्य में सुधार है। पीड़िता ने तेजाब पीया या पिलाया गया यह रहस्य अभी बना हुआ है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मोहल्ला नत्था सिंह निवासी शाहिन जहां के पांच वर्षीय बच्चे ने घर के सामने नाली में पेशाब कर दी थी। पड़ोस में रहने वाले परिवार ने शाहिन जहां से इसका विरोध किया था। बात इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट, अभद्रता, कपड़े फाड़ने से होते हुए तेजाब तक पहुंच गया। घायल महिला को एमपी सिंह नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। ईएमओ डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि महिला की हालत में पहले से सुधार है।
विज्ञापन
उधर, कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि पीड़ित महिला के पिता खुर्शीद की तहरीर पर मोहल्ला निवासी इब्ने हसन, उसकी पत्नी खुर्शीदा, पुत्र शादाब, छोटू और नाबालिग बेटी के विरुद्ध बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता को तेजाब पिलाया गया है या उसने पीया है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, पीड़ित महिला के पिता ने आरोपियों पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है।