फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Car the student was thrashed to death

कार ने छात्र को रौंदा, मौत

Sat, 05 Mar 2016 11:04 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 05 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Car the student was thrashed to death
घटनास्थल पर खड़ी कार - फोटो : amar ujala beuro
थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरकाट में बेकाबू कार ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। उसकी मौत पर ही मौत गई। बाइक चलाते समय छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर छात्र हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद के ग्राम बिटहा निवासी घनश्याम यादव उर्फ पिंटू (24) पुत्र अवधेश कुमार शनिवार कस्बा के एक इंटर कालेज में इंटरमीडिएट का शाम की पाली में जीव विज्ञान विषय का पेपर देने आया हुआ था। पेपर देने के बाद वह वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह क्षेत्र के कुकरकाट गांव पहुंचा, तभी सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घनश्याम यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा होते देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को मोबाइल फोन से सूचना दे दी है। पुलिस ने कार को कब्जे लेकर थाना खड़ा करवा दिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed