फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   car drive in intoxicatiom mood

नशे में हाईवे पर दौड़ाई कार, मची अफरातफरी

Sat, 18 Nov 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
car drive in intoxicatiom mood
रामपुर में पनवड़िया पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़।

विज्ञापन

हाईवे पर शराब के नशे में कार चला रहे चालक ने तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी, जिससे वह अनियंत्रित हो गई। इस दौरान वह एक बाइक, साइकिल सवार और सामने से आ रही एक कार से टकराने से बाल-बाल बची। इसके बाद निर्माणाधीन पुल और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराने से वह जरा सी बच गई। अनियंत्रित कार के हाईवे पर लहराकर दौड़ने से लोगों में हड़कंप मच गया। 

शुक्रवार शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया में बरेली नंबर की स्विफ्ट कार अचानक लहराकर अनियंत्रित होकर दौड़ पड़ी। जिससे बरेली की ओर से आ रहे एक बाइक सवार, कार व साइकिल सवार उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। अनियंत्रित कार को चालक ने कुछ दूर ले जाकर एक साइड में रोक लिया। जिससे कुछ ही फिट की दूरी पर एक ट्रैक्टर और एक बाइक सवार युवक भी बच गया।
विज्ञापन


कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि ब्रेक मारने के बाद अगले पहिए का व्हील कवर भी टूटकर गिर गया। तेज झटके के साथ रूकी कार से धूल का गुबार खड़ा हो गया। जिस पर मौके पर मौजूद लोग कार के पास पहुंच गए और चालक को बाहर निकाल लिया। चालक के बाहर निकालने पर पता चला कि वो शराब के नशे में था और कार में भी पिछली सीट के आगे एक बियर की बोतल पड़ी हुई थी। जबकि आगे की सीट पर गिलास रखा हुआ था। शराब के नशे में इस तरह कार चलाने से लोगों का गुस्सा भड़क गया लेकिन, चालक ने मौके की नजाकत भांपकर किसी तरह लोगों को समझाकर निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed