फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bullet shot a farmer in night

मंदिर से लौटते किसान पर चलाई गोली

Sun, 21 Jan 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Sun, 21 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bullet shot a farmer in night
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंदिर से लौट रहे किसान को गोली मारकर हमलावर भाग निकले। गोली दाहिने हाथ की कुहनी के पास से छूते हुए निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है। पीड़ित ने गांव के एक पक्ष पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी जगराम सिंह(65) शनिवार रात को नहर किनारे बजरंग बली मंदिर से आरती खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। उनका आरोप है कि घर करीब दो सौ मीटर दूर गांव के तीन लोग आए। एक ने तमंचे से फायरिंग की। उनके एक ओर झुकने पर गोली हाथ को छूकर निकल गई। गांव के और लोगों को पीछे आता देख आरोपी हवाई फायरिंग करते भाग निकले। आरोपियों में एक ने जमीन के विवाद में उसके छोटे होमगार्ड भाई की दो दशक पहले गोली मारकर हत्या की थी। जिसकी रंजिश आरोपी मानते आ रहे हैं।
विज्ञापन


एसओ श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि छानबीन की जा रही है। मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। यह देखा जाएगा कि गोली की चोट है या किसी और की। पेशबंदी को भी पुलिस ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। आरोपी पक्ष में वर्तमान प्रधान के लोग हैं। घायल पक्ष का एक व्यक्ति प्रधानी का चुनाव कई बार हारा हुआ है। एक पखवारे पहले भी जगराम पक्ष मारपीट की रिपोर्ट कराने आए थे। दोनों की जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed