फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bride hanged on a trap in etawah chakarnagar

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 27 May 2019 11:42 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 27 May 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bride hanged on a trap in etawah chakarnagar
गढ़ी मंगल गांव में रविवार रात चार माह की गर्भवती विवाहिता का शव जानवरों के बाड़े में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सास और ससुर घर से भाग निकले, पति पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहा।
विज्ञापन


गढ़ी मंगल गांव निवासी विनोद सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह राजावत की शादी चार वर्ष पूर्व आरती पुत्री रामपाल सिंह निवासी भोगांव जिला मैनपुरी के साथ हुई थी। रविवार रात आरती ने पशुबाड़े में खड़े पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजनों ने शव लटका देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मैनपुरी से आए भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरती के दो वर्ष का एक बेटा है। इस समय वह चार माह की गर्भवती भी थी। भाई ने थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। पिछली दीपावली में पिता ने बाइक दी थी। इसके बाद भी वह संतुष्ट नहीं हुए और अन्य दहेज की मांग कर रहे थे। भूपेंद्र ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सहसो सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed