{"_id":"5b215bee4f1c1b8c278b5824","slug":"break-the-glass-of-the-car-and-fly-two-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर दो लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीशा तोड़कर दो लाख रुपये उड़ाए
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
टूटे हुए कार के शीशे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनिबंधन कार्यालय के बाहर बुधवार को कार का शीशा तोड़कर बदमाश दो लाख रुपये लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
पक्का बाग अर्जुन नगर निवासी राकेश कुमार दीक्षित पुत्र बाबूराम दीक्षित ने बताया कि वह अपने भांजे घनश्याम तिवारी के साथ भरथना उपनिबंधन कार्यालय में प्लाट बेचने के लिए आए थे। बेचे हुए प्लाट की कुछ रकम पहले ही प्राप्त कर ली थी और बचे हुए दो लाख रुपये बैनामा के उपरांत दिए गए थे। उन्होंने भांजे को रुपयों से भरी थैली दी और कार में रखवा दी। इसके बाद वे लोग रजिस्ट्री दफ्तर में चले गए। कुछ समय बाद लौटे तो कार की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और रुपये से भरा थैला गायब था।