बहन की पिटाई करता था बहनोई, 10 साल के लड़के ने किया कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 साल के किशोर को अपनी बहन पर हो रहा अत्याचार सहन नहीं हुआ। बहन को आए दिन की प्रताड़ना से मुक्ति दिलाने के लिए उसने अपने बहनोई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घायल बहनोई को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
मामला मुंबई के वसई (पूर्व) इलाके का है। आरोप है कि युवक का बहनोई आए दिन उसकी बहन की पिटाई करता था और उसे बुरी तरह से प्रताड़ित करता था। रविवार को वह फिर किसी का बात को लेकर अपनी पत्नी की पिटाई करने लगा।
बहन पर ऐसा जुल्म 10 के भाई को सहन नहीं हुआ। उसने पिटाई कर रहे बहनोई को रोका तो बहनोई ने उसे भी डांटा और बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसके बाद 10 साल के लड़के ने जो किया वह हैरान करने वाला है।
बहन ने कहा, 'भाई ने आत्मरक्षा में मारी चाकू'
बहनोई की इस प्रताड़ना से गुस्साए किशोर ने पास में ही पड़ा चाकू उठा लिया और बहनोई के पेट में भोंक दिया। आरोपी बहनोई के पेट से खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर गया।
इसके बाद घायल बहनोई को निकट के अस्पताल में ले जाया गया जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले दिया है। बहनोई को चाकू मारने वाला किशोर अपनी बहन के पास ही रहता था।
पुलिस को किशोर की बहन ने बताया कि उसके भाई ने अपनी जान बचाने के लिए चाकू उठाया था। उसने कहा कि उसका इरादा बहनोई को जान से मारने का नहीं था। वह खुद को बचाने के लिए आत्मरक्षा में उसके पति को चाकू मारा है।