{"_id":"5bb26ee2867a557fe30493f7","slug":"bike-rider-robbers-looted-couple-in-bakewar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को लूटा
अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
दंपति जिनके साथ हुई लूट की वारदात।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखना-चकरनगर मार्ग स्थित दाउदपुरा बंबा मार्ग पर सोमवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक पर जा रहे दंपति को तमंचा लगाकर लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाश 60 हजार रुपये और ढाई तोला सोना लूट ले गए हैं।
माधौगढ़ जालौन में रहने वाले शिवेंद्र सिंह की पत्नी लक्ष्मी कुमारी के चचेरे ताऊ रिटायर दरोगा विजय सिंह की मौत हो थी। सोमवार को उनकी तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने पति शिवेंद्र पत्नी लक्ष्मी के साथ बाइक से ससुराल लवेदी थानाक्षेत्र के ग्राम नदगंवा जा रहे थे।
दाउदपुर बंबा के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपति के आगे बाइक अड़ा दी। इसके बाद शिवेन्द्र और लक्ष्मी की कनपटी में तमंचा लगा दिया और लक्ष्मी के गले से जंजीर व मंगलसूत्र छीन लिए। शिवेंद्र सिंह के पर्स में पड़े 60 हजार रुपये भी लू लिए। शिवेन्द्र ने बताया कि वह जिस कम्पनी में काम करता है, उसकी का पैसा था। वारदात के बाद बदमाशों ने उसका मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया। वारदात के बाद लुटेरे लखना की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद महिला लक्ष्मी का भाई भानु प्रताप नदगंवा से अपने पुत्र को स्कूल से लेने आ रहा था। तभी रास्ते में मिल गया। घटना जानकारी होने वहां से गुजर रहे लोगों ने सौ नंबर पर व लवेदी थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लवेदी थानाध्यक्ष विनोद यादव फ ोर्स के साथ पहुंचे। सीओ भरथना विकास जायसवाल ने बताया कि लूट की वारदात हुई है। मामले की छानबीन को जा रही है। इतने रुपये लेकर तेरहवीं में कोई क्यों लेकर आए थे। इसकी जांच की जा रही है।