फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Battling, firing and stone throwing in two sides

दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग व पथराव

Sat, 21 Oct 2017 11:46 PM IST
kannauj
kannauj Updated Sat, 21 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम फूलनपुर में नशेबाजी के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 11 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

ग्राम फूलनपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ पप्पू पुत्र प्रेमनरायन सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर को रात नौ बजे के करीब गांव के ही अंकित पुत्र शैलेंद्र सिंह ने नशे की हालत में गालीगलौज किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर अंकित, अभय, धर्मेंद्र, उपेंद्र, रिंकू, प्रवेंद्र, शालू ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर इन लोगों ने फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया। अंकित ने गोली चलाई, जिससे उसके परिवार का उपेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से उपेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवनरायन सिंह पुत्र गजराज सिंह, जोगेंद्र सिंह, सत्यनरायण सिंह, जितेंद्र सिंह, विपिन, सचिन, मिथुन, जगदीश, विजय, सुरेश, नितिन, सत्यपाल सिंह आदि ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गांव में झगड़े की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि केवल मारपीट हुई थी। फायरिंग की बात गलत है। दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed