फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Attacking Dalits on Mayawati's exit from Saharanpur, one shot, shot two with sharp weapons

मायावती के जाते ही हुआ था सहारनपुर में भारी बवाल, एक को गोली मारी, दो को काटा

Wed, 24 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Wed, 24 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Attacking Dalits on Mayawati's exit from Saharanpur, one shot, shot two with sharp weapons
सहारनपुर में बवाल

सहारनपुर में बसपा सुप्रीमो के निकलते ही फिर से बवाल हो गया। सूचना मिल रही है कि मायावती के कार्यक्रम से लौट रहे लोगों पर चांदपुर में हमला हो गया। एक व्यक्ति को गोली मार दी गई जबकि दो को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद डीएम व एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले को शाांत कराने में लगी हुई है।

विज्ञापन


इससे पहले बीएसपी बॉस मायावती मंगलवार को सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव पहुंची जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान मायावती ने दलितों के घर जले देखें तो बहुत दुख जताया। मायावती ने सीधे भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सहारनपुर में बवाल बीजेपी ने ही कराया है। मायावती इतने पर ही नहीं रूकी उन्होंने प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया और कहा, 'प्रशासन ने सरकार के इशारे पर पक्षपात किया।' मायावती ने कहा कि प्रशासन मुकदमे वापस लेकर दोनों पक्षों के हाथ मिलवाए। मायावती ने आखिर में कहा कि भाजपा नफरत फैलाना बंद करें। 
विज्ञापन


वहीं उन्होंने दलितों को सलाह देते हुए कहा कि कोई भी कार्यक्रम किसी संगठन की बजाय बसपा के बैनर तले करें। किसी की हिम्मत नहीं होगी रोकने की। इसके अलावा मायावती ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए मुआवजे का ऐलान किया। मायावती ने कहा कि पार्टी फंड के पैसे से जिनके घर जले उनको 50 हजार रुपए और जिनका कम नुकसान हुआ है उनको 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह ऐलान बसपा सुप्रीमो ने शब्बीरपुर में मंच से किया। इस दौरान मायावती ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed