फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Army personnel arrested including opium

पंजाबः सेना का जवान अफीम समेत गिरफ्तार, राजस्थान से लाया था अफीम

Tue, 24 Jul 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Tue, 24 Jul 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
Army personnel arrested including opium
सांकेतिक तस्वीर
जिले में आर्मी में नायक के पद पर नाभा में तैनात एक जवान को सीआईए स्टाफ पटियाला पुलिस ने दो किलो 600 ग्राम अफीम समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नाभा कोतवाली थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द अदालत में पेश करके उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उससे गहनता से पूछताछ करके मामले की जड़ तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


एसएसपी मनदीप सिद्धू ने बताया कि सीआई स्टाफ पटियाला पुलिस पार्टी एएसआई रणजीत सिंह की अगुवाई में नाभा बाईपास पर मौजूद थी। इसी दौरान एक्टिवा पर आ रहे एक व्यक्ति को जब रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पार्टी देखकर पीछे मुड़ने लगा। इस पर पुलिस को शक हुआ और तुरंत पुलिस ने हरकत में आकर उसे काबू कर लिया। उसकी पहचान पांचवीं आर्म्ड वर्कशॉप नाभा में नायक के पद पर तैनात राजेश कुमार (35) निवासी गांव भोजासर, पुलिस स्टेशन मंडवा जिला झुंझनू राजस्थान के तौर पर हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग में से दो किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की गई। 
विज्ञापन


एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन पहले ही आरोपी राजस्थान में अपने घर पर छुट्टी गया था। सात दिन घर पर बिताने के बाद वह वापस आया था। आरोपी जुलाई 2016 से नाभा में तैनात था। पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह यह अफीम राजस्थान के जोधपुर से 90 हजार रुपये में खरीद कर लाया था। आगे यह किसको सप्लाई की जानी थी और पहले आरोपी कितनी बार राजस्थान से अफीम लाकर यहां सप्लाई कर चुका है। इस बारे में उससे पुलिस रिमांड दौरान पूछताछ की जाएगी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed