{"_id":"5931b3f54f1c1bac0dbdd088","slug":"advocate-s-murder-on-opposition-to-building-on-disputed-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर निर्माण के विरोध पर अधिवक्ता का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवादित जमीन पर निर्माण के विरोध पर अधिवक्ता का कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में विवादित जमीन पर निर्माण का विरोध करने पर एक अधिवक्ता की बीच बाजार में ही धारदार हथियारों व लाठी डंडों से वार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
कस्बा झालू के मोहल्ला चौधरियान निवासी महावीर सिंह के मकान के गेट के पास स्थित जमीन पर सैनी समाज के एक परिवार ने कब्जा कर रखा है। यह मामला कोर्ट में गया था। कोर्ट ने जमीन को महावीर सिंह की मानते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया।
सैनी परिवार ने कोर्ट के फैसले को अदालत में चुनौती दी। इस मामले में दोनों पक्षों में फैसले की बात भी चल रही थी। शुक्रवार को सैनी परिवार के लोगों ने विवादित जमीन पर निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन
महावीर सिंह के पुत्र 52 वर्षीय अधिवक्ता नरेंद्र कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर निर्माण रुकवा दिया। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर पुलिस लौट गई। नरेंद्र कुमार रात करीब आठ बजे बाजार गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दूसरे पक्ष के लोग वहां घात लगाकर बैठे थे। नरेंद्र कुमार को देखते ही उन्होंने धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। नरेंद्र कुमार गंभीर घायल हो गए। मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
परिजन नरेंद्र कुमार को बिजनौर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता के परिजन अस्पताल में जुटने शुरू हो गए हैं। पुलिस भी पहुंच गई थी।