{"_id":"69b049a9a979dd5a6d0c609e","slug":"aap-sarpanch-arrested-with-heroin-worth-rs-90-crore-in-tarn-taran-punjab-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 90 करोड़ की हेरोइन: AAP सरपंच गिरफ्तार; NCB की टीम ने आरोपी घर पर की छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में 90 करोड़ की हेरोइन: AAP सरपंच गिरफ्तार; NCB की टीम ने आरोपी घर पर की छापेमारी
Tue, 10 Mar 2026 10:11 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:11 PM IST
सार
एक तरफ पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी से जुड़ा सरपंच चिट्टे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया है। गांव के सरपंच के घर से 18 किलो हेरोइन मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है।
विज्ञापन
आप सरपंच परमजीत सिंह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के तरनतारन जिले के विधानसभा क्षेत्र खेमकरण के अंतर्गत आने वाले गांव कलसियां कलां में मंगलवार तड़के केंद्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा सरपंच परमजीत सिंह को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एनसीबी की विशेष टीम ने सरपंच के घर पर छापा मारकर करीब 18 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एनसीबी की टीम ने सुबह तड़के गांव में पहुंचकर सरपंच के घर पर दबिश दी। इस दौरान सरपंच को हिरासत में लेकर घर की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद होने की बात सामने आई है। मामले को लेकर संबंधित एजेंसी ने अमृतसर थाना क्षेत्र में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित इस गांव को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटी का अध्यक्ष भी यही सरपंच बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि देर रात तक इस मामले में किसी अधिकारी की ओर से बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। वहीं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस कार्रवाई का दावा किया है।