{"_id":"5b6ddd8a4f1c1ba61f8b80b6","slug":"a-member-of-the-police-handcuffed-bandit-lalit-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा डाकू ललित गैंग का सदस्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा डाकू ललित गैंग का सदस्य

Updated Sat, 11 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में डाकू राजेंद्र उर्फ मुलायम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके डाकू ललित पटेल गैंग का सदस्य डाकू राजेंद्र उर्फ मुलायम को नया गांव पुलिस ने दबोच लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया है।
जिले की सीमा से सटे नया गांव चित्रकूट के एसडीओपी आलोक शर्मा ने बताया कि ददरी बहिलपुरवा निवासी राजेंद्र यादव उर्फ रज्जू उर्फ मुलायम की शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना पर नयागांव पुलिस टीम ने थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी के नेतृत्व में घेराबंदी की गई। सती अनुसूईया मोड़ के पास राजेंद्र को पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। एसडीओपी ने बताया कि डाकू ने स्वीकार किया है कि वह डाकू ललित पटेल गैंग का सदस्य था। 29 जृून 2017 को गैंग ने तीन ग्रामीण थर निवासी मुन्ना उर्फ राज नारायण पुत्र पूरन, टेढी निवासी रामप्रसाद पुत्र रामदयाल और पथरा निवासी इंद्रपाल पुत्र रामप्रसाद को जंगल में पकड़कर गोलियों से भून दिया था। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए तीनों को पेड़ से बांध कर आग से जला दिया था। इस घटना में यह डाकू भी शामिल था। इसके बाद सरगना ललित के मारे जाने पर गैंग के अन्य सदस्य सूरजपाल मवासी, रजवा खैरवार, धनीराम, नंदी उर्फ नंदकिशोर, तेजू उर्फ तेज प्रकाश, चुनवाद खैरवार और रज्जन पटेल पुलिस के हत्थे चढ़कर जेल जा चुके हैं। यही राजेंद्र उर्फ मुलायम गैंग से भाग गया था। जिसे शुक्रवार की सुबह पकड़ लिया गया है। सतना एसपी संतोष कुमार ने बताया कि डाकू को पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया गया है।