{"_id":"58d02cc64f1c1bb6681a313c","slug":"a-man-attack-on-a-young-boy-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के सीने में चाकू घोंप मामा-भांजे फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के सीने में चाकू घोंप मामा-भांजे फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
attack
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। हमलावर मामा-भांजे भागने में कामयाब रहे। घायल युवक के दोस्त ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना ज्वालापुर क्षेत्र के रानीपुर झाल की है।
विज्ञापन
रविवार देर रात कनखल के गांव जगजीतपुर का रहने वाला दीपक शर्मा पुत्र चंद्रशेखर शर्मा अपने दोस्त उदित कुमार के साथ लौट रहा था। रानीपुर झाल के पास पहले से ही मौजूद ऋषभ मल्होत्रा, अमन मल्होत्रा ने अपने मामा संकेत के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दीपक की बुरी तरह पिटाई करते हुए धारदार हथियार से भी वार किए। फिर सभी हमलावर मौके से भाग निकले ।
विज्ञापन
दोस्त ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। पहले दीपक शर्मा के गुट ने इन पर हमला किया था और मामला कनखल थाने में भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन