फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a Daughter's father murder for dowry in Hathras

विवाहिता के पिता को घर बुला गोलियों से भूना, वजह जान खून खौल जाएगा

Mon, 07 Aug 2017 03:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Aug 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
a Daughter's father murder for dowry in Hathras
फाइल
ससुरालियों ने नवविवाहिता के पिता को घर बुलाकर गोलियों से भून डाला। वजह जान आपका खून खौल जाएगा। वारदात, हाथरस के सादाबाद थाना इलाके की ग्राम पंचायत कुरसण्डा के मजरा लालगढ़ी में हुई।  
विज्ञापन


आरोपियों ने विवाहिता के पिता को उसके समधी की दुर्घटना की झूठी सूचना देकर घर बुलाया, फिर उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। आरोपियों ने साथ में गए भतीजे को भी जमकर पीटा। मृतक के भाई ने इस मामले में युवती के पति, सास, ससुर, ननद, देवर समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से सभी लोग फरार हैं, पुलिस ने आरोपियों का एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव नगला माधौ गहलऊ के रहने वाले हम्बीर सिंह ने बताया कि उसके भाई की बेटी सुमन की शादी 18 फरवरी 2017 को आईटीबीपी में कार्यरत कुशल पुत्र हरिओम के साथ हुई थी। शादी में उनके भाई कोमल सिंह ने 14 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन शादी के बाद से ही आरोपी एक कार की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम्बीर सिंह के मुताबिक मेरी भतीजी ने अपने ससुरालीजनों से कहा कि मेरे पिता पर कर्जा हो गया है, अब उनकी कार देने की हैसियत नहीं है। इसी बात को लेकर भतीजी के ससुरालीजन उससे गाली, गलौज मारपीट करते थे। उसे कमरे में बंद करके भूखा रखते थे। हम्बीर सिंह के मुताबिक हरिओम ने शनिवार को अपना एक्सीडेंट होने की सूचना फोन पर कोमल सिंह को दी थी।

इस पर कोमल सिंह अपने भतीजे प्रथम सिंह के साथ अपने समधी हरिओम को देखने के लिए जैसे ही गांव पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए बैठे लोगों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने मृतक के भतीजे के साथ मारपीट कर फायरिंग की। लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचाई।


थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर मिल चुकी है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सादाबाद, थाना प्रभारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed