फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   संभल में मेंथा व्यापारी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

संभल में मेंथा व्यापारी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
संभल। मेंथा व्यापारी समेत पांच लोगों के खिलाफ संभल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। मेंथा व्यापारी पर लंबे समय से लोगों के रुपये हड़पने और धोखाधड़ी करने के आरोप लग रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने इस पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

संभल के दीपासराय सिराज ने कोतवाली में तहरीर देकर मेंथा व्यापारी सऊद पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। सिराज का कहना है कि उन्होंने तेलमंडी स्थित एक दुकान से उन्होंने 1150 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 685 किलोग्राम मेंथा आयल खरीदा था। जिसकी कीमत 7,86,000 है। मेंथा व्यापारी और उसके सहयोगियों ने कहा था कि आपके घर पर मेंथा रखने की जगह नहीं है। इसे हमारे यहां ही रखा रहने दो। जब सही भाव आएगा तो यहीं से बेच देना। सिराज का कहना है कि उन्होंने मेंथा रखा रहने दिया और इसके बाद 15 जून को जब रुपये की जरूरत थी तब उसने मेंथा बेचने के लिए कहा। लेबिकन इन लोगों ने न तेल बेचा और न रुपये दिए। टालते रहे। जब जोर दिया तो 26 जून 2018 को मारपीट पर उतारू हो गए। इस मामले में तहरीर देकर अब रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संभल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मेंथा व्यापारी सऊद, मुश्यद, जुबैर, मुबश्शिर और मोहम्मद वसीम के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन लोगों पर मेंथा किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस संबंध में पुलिस की विवेचना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed