फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   टटलूबाजों ने फिर ओलेक्स पर विज्ञापन देकर दो लोगों को लूटा

टटलूबाजों ने फिर ओलेक्स पर विज्ञापन देकर दो लोगों को लूटा

Thu, 24 May 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सस्ती कार बेचने के नाम पर हैदराबाद से बुलाकर लूटा
विज्ञापन

- ओएलएक्स पर झूठा विज्ञापन दे कर बुलाया, लूटे 2 लाख रुपये

अमर उजाला ब्यूरो
होडल।

जिले में टटलू गिरोह का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी बेचने का विज्ञापन देकर टटलू गिरोह के चार बदमाशों ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से दो लोगों को बुलाकर बंदूक की नोक पर दो लाख रुपये नगद व तीन मोबाइल फोन लूट लिए। लूटपाट की वारदात होने के बाद पीड़ितों ने थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को दी।
आंध्र प्रदेश के हैदराबाद शहर के पीड़ित निवासी राजू गौड़ पुत्र रामुल गौड़ ने बताया कि उन्होंने ओएलएक्स पर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का विज्ञापन देखा। कार की कीमत काफी कम दिखाई गई थी। गाड़ी खरीदने का मन बनाकर उन्होंने वेबसाइट पर दिखाए गए नंबर पर फोन कर उन लोगों से बातचीत की। उन्होंने मोबाइल पर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कार्ड व गाड़ी की फोटो भेजी, जिसे खरीदने को लेकर अपने साथी गाड़ी चालक रतईया पुत्र वेंकैया को तय समय के अनुसार होड़ल रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर बाईपास के पास बताए गए स्थान पर पहुंच गए। वहां से एक स्विफ्ट कार में दो युवक उन्हें लेने पहुंचे। गाड़ी पर बैठकर दोनों उसके साथ चल दिए। दोनों बदमाश उन्हें होडल से डाडका रोड की तरफ ले गए। इसके बाद उन्हें रोड से नीचे कच्चे रास्ते से जंगल में ले गए। वहां दो युवक पहले से मौजूद थे। चारों ने मिलकर कट्टा दिखाकर दो लाख रुपये और आरोपियों द्वारा मंगवाया गया 40 हजार रुपए का एक मोबाइल फोन व दो अन्य मोबाइल लूटकर ले गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कर्मवीर खटाना ने बताया कि ओएलएक्स पर झूठे विज्ञापन डाल लूटने की वारदात लगातार सामने आ रही हैं। अभी तक किसी ने कोई शिकायत नही मिली पाई है। पुलिस ऐसे लोगों की तलाश में जुटी हुई है तथा जल्द इस गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed