फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   नवीन मंडी के समीप आढ़ती को सरेआम मारी गोली

नवीन मंडी के समीप आढ़ती को सरेआम मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
नवीन मंडी के पास आढ़ती को मारी गोली
विज्ञापन

खुर्जा। हाइवे स्थित नवीन मंडी के गेट के पास दिनदहाडे़ बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार आढ़ती को ओवरटेक कर थैला लूटने का प्रयास किया। प्रयास विफल होने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार लहू लुहान कर दिया। पास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित करते हुए घायल व्यापारी को तत्काल कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यापारी को हायर मेडिकल सेंटर नोएडा रेफर कर दिया।

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के ढोरी मोहल्ला निवासी रजत वार्ष्णेय पुत्र यशपाल नवीन मंडी में आढ़त व्यापारी है। बुधवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर मंडी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मंडी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक करके उन्हें रोक लिया। जिसके बाद बदमाशों ने व्यापारी से थैला लूटने का प्रयास किया। जिस पर व्यापारी हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया और लूटपाट का विरोध किया। इस पर दूसरे बदमाश ने व्यापारी को गोली मार दी। गोली व्यापारी के पेट में लगी। व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने आनन-फानन में रजत को घायल अवस्था में खुर्जा के कैलाश अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर एसपी देहात मनीष मिश्र, सीओ गोपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक जांच-पड़ताल की और कांबिंग करके बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। उधर, घायल व्यापारी रजत को कैलाश अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्जकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed