फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   अश्लील वीडियो के मामले में पुलिस ने शुरू की छानबीन

अश्लील वीडियो के मामले में पुलिस ने शुरू की छानबीन

Tue, 04 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
संभल। अश्लील वीडियो वायरल किए जाने की शिकायत आने के बाद नखासा पुलिस ने छानबीन शुरू की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी संज्ञान लिया है। वीडियो में जो चेहरा आ रहा है, उसे चिह्ति किया जा रहा है। इसी बीच वीडियो में नजर आ रही महिला की ओर से आईजी को तीन लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र भेजा गया है। इस मामले में हकीकत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महिला ने तीन लोगों पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उसके मोहल्ले के तीन लोगों ने कम्प्यूटर से अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर दो वर्षो से शारीरिक शोषण कर रहे हैं। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सत्ता के दबाव में उल्टी कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ जिम्मेदार लोगों पुलिस अधिकारियों को इस वीडियो के सच से अवगत कराया है। उनका कहना है कि महिला को दबाव में लेकर यह प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस व्यक्ति के साथ महिला का वीडियो है, वह व्यक्ति दबंग है और पूरा परिवार उसके भय में है। महिला के करीबी संबंधियों को भी इसके चलते दिक्कत आ रही है। लोगों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पूरे मामले में हर पहलू की जांच कराएं ताकि हकीकत सामने आए। नखासा पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर छानबीन के लिए कुछ लोगों से बयान लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed