फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   संभल में सरेशाम युवक पर गोलियों से हमला, हालत गंभीर

संभल में सरेशाम युवक पर गोलियों से हमला, हालत गंभीर

Thu, 31 May 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
सौंधन/संभल। बहजोई थाना क्षेत्र में मुजाहिदपुर गांव के निकट बुधवार को शाम पांच बजे बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों पर बाइक सवार चार लोगों ने गोली चला दी। गोली लगने से दोनों दोस्त घायल हो गया। इसमें एक की हालत गंभीर बनी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के करछली गांव निवासी वीरेश चाचूनागल गांव निवासी अपने दोस्त जगतपाल के साथ बहजोई गए थे। निजी काम निपटाने के बाद दोनों दोस्त बहजोई से घर लौट रहे थे। कैलादेवी से निकलते ही मुजाहिदपुर गांव के निकट उन्होंने बाइक की रफ्तार कम की। उन्हें लगा कि पीछे बाइक सवार कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। एकदम बाइक सवार दोनों को ओवरटेक कर आगे निकल गए। सामने से बाइक लगाकर उन पर तमंचा तान दिया। यह देख दोनों दोस्त सहम गए और गांव की ओर भागने लगे। इसी बीच बाइक सवारों ने गोली चला दी। चार फायर किए। इसमें दो गोलियां वीरेश को लगीं। जबकि एक गोली के छर्रे जगतपाल को लगे। गोली वीरेश के पेट के नजदीक से लगी। सूचना मिलने पर बहजोई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां वीरेश की हालत गंभीर देख उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। निजी अस्पताल उसे भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लेने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार पहुंचे। सीओ ने बताया कि पड़ताल में सामने आया है कि किसी गाड़ी के खरीदने बेचने को लेकर आपसी रंजिश लग रही है। जिसके चलते यह घटना हुई है। वीरेश के शरीर पर पहले भी दो गोलियां लगी हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बहजोई के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस आरोपियढो के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


हम बहजोई से लौट रहे थे। कैसला देवी से जैसे ही मुजाहिदपुर के लिए मुड़े तो हमने देखा कि दो बाइकों से चार लोग पीछे लगे हैं। हमने बाइकों की रफ्तार बढ़ा दी और इसके कुछ ही देर बाद हमलावरों ने बाइक को ओवरटेक कर लिया। इसके बाद गोलियां चलाईं हम बाइक छोड़कर भागे लेकिन इसके बाद भी वीरेश को गोलियां लगीं। मुझे छर्रे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगतपाल, प्रत्यक्षदर्शी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed