{"_id":"5afb15604f1c1be6408b58d4","slug":"71526404448-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी पर राजस्व रिकार्ड चोरी करने का आरोप,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटवारी पर राजस्व रिकार्ड चोरी करने का आरोप,
Updated Tue, 15 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवारी पर लगा राजस्व रिकॉर्ड चोरी करने का आरोप
होडल। गांव बंचारी हल्का के पटवारी करण सिंह द्वारा तबादले के बाद राजस्व रिकॉर्ड चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर तहसीलदार संजीव नागर ने थाना प्रभारी को पत्र भेजकर पटवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की अनुशंसा की है।
तहसीलदार संजीव नागर ने पुलिस को दिए पत्र में बताया है कि जिला उपायुक्त के आदेशानुसार पटवारी करण सिंह का हल्का बंचारी से तबादला कर सरपल्स विभाग पलवल कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि तबादले के बाद उक्त पटवारी कार्यालय में ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले गया जिससे कार्यालय बंद होने के कारण जनता को हो रही समस्याओं को देखते हुए और जनहित के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए ताला खुलवाकर हल्का मर्रोली के पटवारी कृष्ण लाल को अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया। उन्होंने बताया कि चार्ज तबदील में पाया गया कि कार्यालय में रोजनामचा, इंतकाल रजिस्ट्रर, फीस रजिस्टर व उजरत फीस रजिस्टर इंतकाल गुम है। इस बारे में जब करण सिंह पटवारी से संपर्क किया गया तो पटवारी ने बताया कि रिकॉर्ड उसके पास है। तहसीलदार ने बताया कि जब रिकॉर्ड को पहुंचाने के लिए पटवारी से कहा गया तो उन्होंने एक दरखास्त देकर बताया कि उनका हाईकोर्ट से स्टे हो गया है, जबकि सलंग्न कागजात में चार्ज तबदील की बावत कुछ नहीं लिया गया है। तहसीलदार ने थाना प्रभारी से करण सिंह पटवारी के खिलाफ रिकॉर्ड की चोरी करने की एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिकॉर्ड को बरामद किया जाएगा।