फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ईटों से कुचलकर युवक की हत्या

ईटों से कुचलकर युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
ईंटों से कुचलकर युवक की हत्या
विज्ञापन

खुर्जा। जंक्शन क्षेत्र के गांव सौंदा के बाहरी छोर पर बृहस्पतिवार सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा मिला। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार युवक की ईटों से कुचलकर हत्या कर शव फें का गया है।

जंक्शन चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सौंदा गांव के बाहरी छोर पर बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना मिली। मौका-ए-वारदात पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। पुलिस और ग्रामीणों की माने तो युवक की हत्या ईंटों से कुचलकर होना बताया जा रहा है। मृतक की शिनाख्त अनिल शर्मा (30) पुत्र रामजीलाल शर्मा निवासी गांव सौंदा के रुप में हुई है। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के अनुसार युवक दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। प्रत्येक दिन वह दिल्ली से अप-डाउन करता था। मृतक के भाई सोनू ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed