फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   बिजली चोरी के 143 मामले पकड़ लगाया 40 लाख का जुर्माना

बिजली चोरी के 143 मामले पकड़ लगाया 40 लाख का जुर्माना

Wed, 04 Jul 2018 04:24 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
'चोरी पकड़ो' में खुले 143 बिजली चोरी के मामले, लगा 40 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

-बकायेदारों से वसूला एक करोड़ रुपये का बिजली बिल

अमर उजाला ब्यूरो
होडल। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा मई माह में बनाए गए नए डिवीजन ने जून के 'चोरी पकड़ो' विशेष अभियान के दौरान चोरी के 143 मामले पकड़े हैं। इनमें बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 40,62,000 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर 19,85,000 लाख वसूले। विभाग ने बकायेदारों से 1 करोड़ 1 लाख 18 हजार रुपये वसूले हैं।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के होडल डिवीजन के कार्यकारी अभियंता एसएस राणा ने बताया कि नए डिवीजन को मई में बनाया गया था। डिवीजन के अंतर्गत आने वाले होडल, हथीन, हसनपुर, मिंडकोला के क्षेत्र में विभाग द्वारा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जून में %चोरी पकड़ो% अभियान में 143 लोगों के खिलाफ मामलों में 40,62,000 लाख रुपयों का जुर्माना लगाकर 19,85,000 लाख रुपये वसूले गए, जिसमें मीटर से छेड़छाड़ अथवा बिजली चोरी के अन्य मामलों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि विभाग के 678 बकायेदार उपभोक्ताओं से 1 करोड़ 1 लाख 18 हजार रुपये वसूले गए हैं। इसी तरह से 176 खराब बिजली के मीटरों को बदल कर लगभग 365 मीटरों को घरों से बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों पर भारी जुर्माना वसूला जाएगा। बकाया बिलों की वसूली के लिए भी डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनसे सरचार्ज सहित बकाया बिलों की वसूली में और भी तेजी आएगी।
विज्ञापन


कहां से कितने पकड़े बिजली चोरी के मामले
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम होडल डिवीजन में होडल शहर व ग्रामीण क्षेत्र में चोरी के 61 मामले पकड़े हैं और चोरी करने वाले उपभोक्ताओं से 18.50 लाख रुपये की राशि के मामलों में 7.61 लाख जुर्माना राशि वसूल की गई है। हथीन शहर व ग्रामीण क्षेत्र से 55 उपभोक्ताओं पर से 13.50 लाख की राशि में 4 लाख रुपये वसूले गए वहीं हसनपुर से 49 उपभोक्ताओं से 8.32 लाख रुपये के जुर्माने से 8.25 लाख रुपये और मिंडकोला से दो उपभोक्ताओं से 60 हजार रुपये की जुर्माना राशि से 30 हजार रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed