फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   हबीबपुर में युवक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

हबीबपुर में युवक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
युवक ने खुद को मारी गोली, मौत
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन । क्षेत्र के गांव हबीबपुर निवासी युवक ने रविवार रात खुद को गोली मार ली। इससे युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आत्महत्या करने की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

जंक्शन चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव हबीबपुर निवासी 35 वर्षीय युवक नरेश पुत्र हबीब ने रविवार रात करीब 11 बजे किसी विवाद के बाद अपने सिर में गोली मार ली। ग्रामीणों के अनुसार युवक ने गृह क्लेश में खुद को गोली मारी है। यवक की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। साथ ही परिजनों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची जंक्शन चौकी पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed