{"_id":"5b48f5d54f1c1bc6508b456f","slug":"51531508181-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। जीटी रोड हाइवे पर ग्राम सरायदौलत के पास देर रात करीब नौ बजे रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
शुक्रवार की देर रात करीब नौ बजे जीटी रोड हाइवे पर सराय दौलत के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही बाइक सवार युवक उछलकर दूर जा गिरे। इस बीच चालक रोडवेज बस को मौके से भगा ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पड़े दोनों बाइक सवारों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने एक युवक रोहित (24) निवासी विशुनगढ़ रोड छिबरामऊ को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे हर्ष शर्मा (22) की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने घायल हर्ष की स्थिति नाजुक बताई है।
विज्ञापन
रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल