{"_id":"5b084aef4f1c1ba16e8b4986","slug":"41527270127-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन संतजराम व वीरपाल हत्याकांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन संतजराम व वीरपाल हत्याकांड
Updated Fri, 25 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन की हत्या का मुख्य आरोपी धरा
-मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पलवल लाई, अदालत से लिया सात दिन का रिमांड
-सत्ते पर 12 और सुलेदिन पर 8 मुकदमे दर्ज हैं
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल।
हसनपुर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन और उनके चचेरे भाई वीरपाल की 5 दिसंबर को गोलियों से भूनकर की गई हत्या के मुख्य आरोपी इंद्र मोहन उर्फ सत्ते व उसके साथी सुलेदीन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर पलवल लाया गया। इन दोनों आरोपियों पर पुलिस द्वारा पहले ही 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। पुलिस की अपराध जांच शाखा टीम द्वारा लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार कर पलवल लाने के बाद दोनों को अदालत में पेश किया। जहां अदालत से उक्त आरोपियों से पूछताछ के लिए सात दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
अदालत से रिमांड लेने के बाद जिला पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपियों को सीआइए टीम प्रभारी विश्व गौरव व उनकी टीम द्वारा लुधियाना से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ पांच दिसंबर 2017 को गांव बिलोचपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में संतराज बैंसला व बीरपाल की गोलियों से भूनकर हत्या करने के आरोप में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा हसनपुर पंचायत समिति के चेयरमैन सोनू बैंसला के बयान पर सत्ते सहित 14 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था। एसपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान नामजद आरोपितों जितू उर्फ जितेंद्र, धर्मपाल, धनििसिंह, साबरा, रविंद्र, बीरवती, राजेश, सुनील व आबिद को अलग-अलग समय पर गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस कप्तान ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कुछ और सबूत भी मिले थे। उनमें थाना तिंगाव में फरीदाबाद के भैंसरावली निवासी अंकित उर्फ बोना ने गिरफ्तारी के दौरान बताया कि संतराज व बीरपाल की हत्या में सत्ते व सुलेदीन के साथ तिगांव के पवन उर्फ हरिया तथा अरुण के शामिल होने की बात कबूली थी। अरुण फरीदाबाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे मारा गया था तथा हरिया को पलवल सीआइए ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान हरिया की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सत्ते के खिलाफ फरीदाबाद व पलवल जिले के विभिन्न थानों में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या व हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने के मामले शामिल हैं। इसके अलावा सुलेदीन के खिलाफ पलवल जिले के हसनपुर, चांदहट व पलवल में हत्या, हत्या के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने के 8 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
------------
संतराज व उसके भाई की हत्या के बाद से सिरदर्द बना हुआ था सत्ते
संतराज व उसके भाई की हत्या के बाद से ही जिला पुलिस के लिए सत्ते सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस ने हत्या के बाद से अब तक सत्ते को गिरफ्तार करने के लिए सैकड़ों स्थानों पर दबिश दी थी। उसके बाद भी सत्ते पुलिस के हाथ नहीं लगा। बताया गया कि सत्ते व सुलेदीन फिलहाल लुधियाना पंजाब में एक फैक्टरी में हेल्पर की नौकरी कर रहे थे। जैसे ही इस बात की जानकारी सीआइए प्रभारी विश्व गौरव को मिली तो एसपी वसीम अकरम के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर पंजाब पुलिस के सहयोग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।