फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   लूट का विरोध करने पर हुई किसान की हत्या में पुलिस के हाथ खाली

लूट का विरोध करने पर हुई किसान की हत्या में पुलिस के हाथ खाली

Wed, 12 Sep 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
संभल। अमरोहा और संभल जिले के बार्डर पर दस दिनों पहले हुई किसान के साथ लूट और विरोध करने पर हत्या मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। इस लूट हत्याकांड में मृतक किसान इकरार के बेटे सद्दाम को भी बदमाशों ने गोली मारी थी जिसने जिंदगी और मौतें के बीच यह दिन गुजारे हैैं। हालांकि अब हालत मेेेें काफी सुधार है। दो दिन पहले परिजन गांव ले आए हैं। पिता की मौत की खबर सुन उसका बुुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

जब हत्यारों के बारे में पूछा तो मालूम हुआ कि अभी तक पुलिस हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है। घटना के दिन आईजी विनोद कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया था। साथ ही पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया था कि अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना पुलिस बदमाशों को पकड़ने में असमोली पुलिस का सहयोग करेगी। इसके अलावा जनपद संभल की क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम भी लगाई गई। दस दिनों से अधिक समय हुआ लेकिन पुलिस बदमाशों का सुराग नही लगा पाई है। पुलिस जनपद के साथ अमरोहा, बुलंदशहर, मुरादाबाद में भी सुरागकशी करने में लगी है। मालूम हो कि 1 सितंबर की दोपहर को अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली के गांव हरियाना निवासी इकरार से गांव से कुछ दूर स्थित मथना मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 52 हजार रूपये की लूट की थी। विरोध करने पर किसान और उसके बेटे सद्दाम को बदमाशों ने गोली मार दी थी। लूट की घटना को अंजाम दे मौके से भाग गए थे। किसान की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि किसान का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना उस समय हुई जब किसान अपने पशु बेच कर घर लौट रहा था। घटनास्थल असमोली थाना क्षेत्र का होने के कारण असमोली पुुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पा रही है। जनपद के साथ करीबी जनपदों में भी छापेमारी की जा रही है लेकिन किसान के हत्यारे हाथ नहीं आ रहे। पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed