फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई

डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई

Sat, 18 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
संभल/बबराला। रजपुरा थाना क्षेत्र के दीपपुर डांडा में शुक्रवार को सुबह मुख्य सड़क के किनारे एक महिला की लाश मिली। लाश की वजह से सड़क के दोनों ओर कुछ देर के लिए यातायात थम गया। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर बताया कि सुबह शौच से लौट रही महिला को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हुई है जबकि इसी मामले में परिजनों की ओर से तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी ने मौके से लौटकर बताया कि अब तक की जांच में हादसे की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र स्थित दीपपुरडांडा निवासी संतोष की पत्नी गुड्डो (45 वर्ष) शुक्रवार को सुबह अपने घर से शौच के लिए गई थी। गांव के सामने से होकर गुजरे अनूपशहर-गवां मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जिन लोगों से उनका विवाद था उन लोगों ने उसे डीसीएम से कुचलकर मारा है। जबकि ग्रामीणों के हवाले से रजपुरा के थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी का कहना है कि उनके पास पहला फोन यही आया था कि सुबह पौने छह बजे डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत हो गई है। इसमें महिला के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। संतोष के भाई पप्पू की तहरीर पर चमपुरा निवासी पवन, दीपपुर डांडा निवासी छत्रपाल, करकौरा निवासी पप्पू को नामजद किया गया है। एक मामले को लेकर संतोष तथा पप्पू के परिवारों में विवाद और मुकदमेबाजी हो चुकी है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। सिर्फ हादसे का घटनाक्रम सामने आया है लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि डीसीएम में इन तीन लोगों को उन्होंने देखा है। इसलिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed