फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   दो पक्षो में जमीनी विवाद को लेकर फिर चली गोलीयां

दो पक्षो में जमीनी विवाद को लेकर फिर चली गोलीयां

Sat, 16 Jun 2018 05:31 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जमीन के विवाद में चली गोलियां

होडल। गांव बिलोचपुर में शुक्रवार की रात गोली चलने की सूचना मिलते ही गांव में भारी पुलिस दल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हसनपुर क्षेत्र के गांव बिलोचपुर में गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर हसनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार भारी संख्या में पुलिस दल के साथ में घटनास्थल पर पहुंच गए और गांव में पुलिस की तैनाती कर दी। निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई हताहत नही हुआ है और इस मामले में गांव के धनसिंह के बयान पर गांव के ही प्रशांत उर्फ भोलू, प्रेमचंद, त्रिलोक चंद व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बता दें कि इस गांव में काफी समय से दो पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा है। उसी विवाद में हसनपुर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन संतराज बैसला व उसके चचेरे भाई वीरपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed