{"_id":"580603194f1c1b9f1b702d6c","slug":"2-injured-in-road-accidents-near-kathua-of-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवक घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो युवक घायल, हालत गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 18 Oct 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर हादसा
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग और राजबाग-जुगियाल लिंक मार्ग पर हुए हादसों में दो युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए कठुआ के जिला अस्पताल लाया गया। यहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लखनपुर के पास बाइक से घर के लिए निकले करण सिंह(25) को पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में करण सिंह को गंभीर चोटें आईं। उसे लोगों ने जिला अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं राजबाग-जुगियाल मार्ग पर भंवड़वा के पास बाइक पर सवार भंवड़वां के रहने वाले अमित शर्मा(22) का मार्ग खस्ताहाल होने की वजह से वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया। इसकी वजह से वह मार्ग के किनारे पड़े पत्थरों से जा टकराया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे स्थानीय लोगाें ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।