फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   चपरासी को बेहोश कर किसान इंटर कालेज में की गई चोरी

चपरासी को बेहोश कर किसान इंटर कालेज में की गई चोरी

Sat, 22 Sep 2018 01:15 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
ओबरी/असमोली। असमोली कस्बा स्थित किसान इंटर कॉलेज में गुरुवार की रात चोरों ने चपरासी को नशा सुंघा बेहोश कर दिया। कार्यालय में लगे तालों को तोड़कर नकदी सहित 80 हजार का सामान चोरी कर लिया। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। असमोली थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित किसान इंटर कॉलेज में घुसे चोरों ने गुरुवार की रात चपरासी महीपाल सिंह को नशा देकर बेहोश कर दिया। प्रधानाचार्य व लिपिक कक्ष के तालों को तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने दोनों कक्षों में रखी चार अलमारियों के ताले तोड़ दिए। करीब 20 हजार रुपये, एलईडी, हार्ड डिस्क, बायोमीट्रिक मशीन, प्रिंटर, हैंडपंप का सामान सहित करीब 80 हजार का सामान चोर उड़ा ले गए। सुबह टहलने निकले लिपिक हुकुम सिंह अचानक कॉलेज पहुंचे तो चपरासी बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष राजवीर यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्दी ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed