फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, भाई की हालत गंभीर

सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, भाई की हालत गंभीर

Sat, 14 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
संभल। बेटी की ससुराल से गांव लौट रहे बाइक पर सवार दो भाइयों को तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में मुरादाबाद भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के थाना छजलैट के गांव अनयारी के गजेंद्र सिंह(42 वर्ष) पुत्र हरकिशन शुक्रवार की सुबह को अपने तेयेरे भाई छत्रपाल पुत्र काशीराम को साथ लेकर असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न गांव में बेटी की ससुराल आए थे। जहां कामकाज निपटाने के बाद शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे दोनों भाई अपने घर वापस लौट रहे थे कि मढ़न-मुरादाबाद मार्ग पर असमोली थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार के ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छत्रपाल को गंभीर हालत में एंबुलेंस की सहायता से मुरादाबाद भिजवाया गया। मृतक गजेंद्र सिंह राजमिस्त्री का कार्य करते थे। जिनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। असमोली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में मुरादाबाद भिजवाया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed