{"_id":"5c840910bdec2213fe5d1ce0","slug":"161552156944-bulandshehr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे पर हमला, बाल-बाल बचा, जमकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हे पर हमला, बाल-बाल बचा, जमकर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हे पर हमला, बाल-बाल बचा, मारपीट
खुर्जा। जंक्शन क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों ने दूल्हे पर हमला बोल दिया। हालांकि दूल्हा बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने बरातियों से भी मारपीट की। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शादी संपन्न कराई। पीड़ित लड़की पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जहांगीरपुर कस्बा निवासी विवेक विवेक नागर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसकी बहन की शादी जंक्शन क्षेत्र स्थित मैरिज होम में थी। इसी दौरान कुछ लोग पहुंचे और दूल्हे पर उन्होंने हमला बोल दिया। किसी तरह लोगों ने दूल्हे को बचाया। आरोप है कि उन लोगों ने बरातियों से भी मारपीट की। इससे शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि आरोपी शादी समारोह के दौरान दो लाख रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस की निगरानी में विवाह संपन्न हुआ। खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।