फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   तीन तलाक मुद्दे पर पैरवी कर रही समीना को जान का खतरा, सीओ को दी तहरीर

तीन तलाक मुद्दे पर पैरवी कर रही समीना को जान का खतरा, सीओ को दी तहरीर

Tue, 21 Aug 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
संभल। तीन तलाक मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं के हक में लड़ाई लड़ रही डॉ. समीना बेगम को जान का खतरा है। डॉ. समीना ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को तहरीर दी है। समीना ने सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक और मुस्लिम बहुविवाह के खिलाफ याचिका दाखिल की है तभी वह कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन

डा. समीना ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को भेजी गई अपनी तहरीर में कहा है कि संभल के एक मोहल्ले की युवती द्वारा झूठे हलाला के मामले में उनसे मदद मांगी गई थी। मामला झूठा होने की वजह से जब उन्होंने मदद देने से इनकार किया तो उन पर जान का खतरा हो गया है। इसी महिला ने उन पर रविवार को शाम सात बजे हमला कराने का प्रयास किया। समीना ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह खग्गूसराय स्थित अपने भाई के घर से निकल कर शहर में एक स्थान पर जा रहीं थीं। वह कार पर थीं। उनके साथ कुछ लोग और भी थे। इसमें उस युवती का पति भी था जो हलाला के झूठे मामले में पैरवी करने का उन पर दबाव बना रही थी। समीना के मुताबिक यदि उनकी गाड़ी का चालक सतर्क न होता तो कुछ भी हो सकता था। बाइक कुछ बदमाशों ने उनकी कार को घेरने का प्रयास किया था। उनके साथ मौजूद युवती के पति ने बताया कि एक बाइक पर वह महिला भी थी जो अपने पति पर झूठा हलाला मामला दर्ज कराना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed