{"_id":"5b77209642c79246633fcb24","slug":"161534533782-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट फैक्ट्री में मजदूर की मौत पर रिपोर्ट दर्ज, विवेचना होगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीट फैक्ट्री में मजदूर की मौत पर रिपोर्ट दर्ज, विवेचना होगी
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चिमयावली में स्थित मीट फैक्ट्री अल रहमान फ्रोजन फूड्स में 15 अगस्त को रात्रि एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस मौत पर संभल कोतवाली में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इत्तेफाकिया हादसे की सूचना को ही पुलिस ने एफआईआर में तरमीम किया है।
संभल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अल रहमान फ्रोजन फूड्स में 15 अगस्त को रात्रि हादसे में बिहार के मधुबनी जिले में स्थित आंध्रतारी थाना क्षेत्र के गांव सेबा निवासी अहमद हुसैन (55) की मौत हुई है। इत्तेफाकिया हादसे की जो सूचना पुलिस को फैक्ट्री के लेबर कांट्रेक्टर वसीम ने दी है। उसके अनुसार सीढ़ियों से गिरने पर मजदूर को चोट लगी और उसकी मौत हो गई। इस मामले में गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मजदूर का सिर फट गया था और उसके सिर की हड्डी टूट गई थी। अब यह विवेचना का विषय है कि सिर की हड्डी कैसे टूटी। पुलिस अपनी विवेचना में फैक्ट्री संचालक और घटना के वक्त मौजूद मजदूरों के बयान लेगी ताकि हकीकत तक पहुंचा जा सके। रिपोर्ट फैक्ट्री संचालक फहीमुद्दीन के खिलाफ दर्ज की गई है।