फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   हनुमान चालीसा का पाठ कर राजद्रोह हटाने की मांग

हनुमान चालीसा का पाठ कर राजद्रोह हटाने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
युवाओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

खुर्जा। स्याना क्षेत्र के चिंगरावठी में गोकशी के बाद हुई हिंसा के आरोपितों पर लगे राजद्रोह की धारा हटाने की मांग करते हुए युवाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। हाल ही में शासन ने सभी 44 आरोपियों के खिलाफ राजद्रोह की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दी थी।

बता दें कि स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव महाव में पिछले साल तीन दिसंबर को गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हिंसा भड़की थी। इस दौरान चिंगरावठी चौकी पर पहुंचे स्याना इंस्पेक्टर और एक युवक की मौत गोली लगने से हो गई थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले की जांच कर रहे सीओ राघवेन्द्र मिश्रा ने 44 लोगों को आरोपी बनाते हुए उन पर राजद्रोह का मुकदमा चलाने के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी। जांच रिपोर्ट के तथ्यों और साक्ष्यों को देखते हुए गृह विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ राजद्रोह की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दी थी। राजद्रोह का मुकदमा चलाने के विरोध में मंगलवार सुबह नगर स्थित मंदिर मार्ग पर कुछ युवाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed