{"_id":"5d07d6d98ebc3e2c7546cd74","slug":"156079482817-khurja-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को मारी गोली
अरनिया। परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को दो बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची अरनिया थाना पुलिस घायल छात्र को लेकर कैलाश अस्पताल पहुंची। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अलीगढ़ के गभाना और बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र का बॉर्डर होने के कारण दोनों थाने की पुलिस सीमा विवाद में काफी देर उलझी रही।
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवलोक निवासी अधिवक्ता अशोक कुमार गुप्ता का बेटा सुमित कुमार गुप्ता (24) अलीगढ़ विश्वविद्यालय में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार को सुमित परीक्षा देने के लिए अलीगढ़ गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद देर शाम वह बाइक से वापस लौट रहा था। हाइवे पर पहावटी चेकपोस्ट के पास स्कूटी सवार दो युवक पहुंच गए। बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए सुमित की बाइक के आगे स्कूटी लगाते हुए रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने सुमित पर फायरिंग की। छाती पर गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल छात्र सुमित को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर घायल छात्र के परिजन भी पहुंच गए। छात्र की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। हालांकि घटना की जांच पड़ताल को लेकर गभाना और अरनिया थाना पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। अरनिया थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि घटना स्थल अरनिया और अलीगढ़ के गभाना थाने का बार्डर है। छात्र के परिजनों की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।