फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ट्रेन में महिला का पर्स ले उड़े शातिर

ट्रेन में महिला का पर्स ले उड़े शातिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में महिला का पर्स ले उड़े शातिर
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। हाथरस से दिल्ली जाने वाली एचएडी पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रही महिला के बैग से किसी ने पर्स उड़ा लिए। पर्स में करीब 5 हजार रुपये थे। पर्स गायब देख महिला ने शोर मचाया तो ट्रेन में अफरा तफरी मच गई। हालांकि मामले में पीड़ित ने जीआरपी से कोई शिकायत नहीं की है।

शुक्रवार को हाथरस निवासी महिला मनोज देवी अपने किसी रिश्तेदारी में एचएडी ट्रेन में बैठकर दिल्ली जा रही थी। सुबह करीब पौने आठ बजे जंक्शन स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो पानी खरीदने के लिए उन्होंने बैग से पर्स निकालने की कोशिश की। लेकिन बैग में रखा पर्स गायब देख मनोज देवी के होश उड़ गए। महिला ने शोर मचाया तो वहां बैठे अन्य यात्रियों में अफरातफरी मच गई। काफी तलाश के बाद महिला का पर्स नहीं मिला। लेकिन तब तक ट्रेन स्टेशन से रवाना हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed