फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   घर की छत पर मिली मासूम की लाश, हत्या का अंदेशा

घर की छत पर मिली मासूम की लाश, हत्या का अंदेशा

Mon, 26 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक मासूम का शव उसके घर की छत पर पड़ा मिला जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में देवेंद्र कुमार का आठ वर्षीय बेटा मयंक कुमार तकरीबन 6:30 बजे अचानक घर से गायब हो गया। इस दौरान घर के सभी लोग पास ही गोदभराई कार्यक्रम में गए थे जैसे ही सभी घर लौटे तो उन्होंने मयंक की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

2 घंटे तक सभी परिजन उसे खोजते रहे और आखिरी में परिजनों को वह छत पर पड़ा मिला। जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम के गले पर निशान थे। घटना की सूचना यूपी 100 को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच पड़ताल की परिजनों ने पुलिस को हत्या का अंदेशा जताया। देर रात तक मृतक के परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।

प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि मासूम की मौत स्वाभाविक नहीं है। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed