{"_id":"5cbe05c8bdec2256d212c57d","slug":"131555957192-bulandshehr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड से ठगी कर 40 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड से ठगी कर 40 हजार उड़ाए
विज्ञापन
एटीएम कार्ड से ठगी कर 40 हजार उड़ाए
खुर्जा। खुर्जा के सिकंदरपुर मार्ग निवासी आदित्य पुत्र सरदार सिंह ने बताया कि उनका बचत खाता एसबीआई बैंक में है। बीते 12 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे वह मंदिर मार्ग स्थित एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। उसने एटीएम मशीन में अपना कार्ड लगाया, लेकिन रुपये नहीं निकले। इसी दौरान एटीएम में मौजूद दो शातिर ने उससे मदद करने की बात कहते हुए एटीएम कार्ड बदल दिया। शातिरों ने उसके कार्ड से 40 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज आने के बाद मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।