{"_id":"5c69a0d3bdec2273ab60783c","slug":"131550426323-bulandshehr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन बारात की गाड़ी पर हमले में चाकू लगने से चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन बारात की गाड़ी पर हमले में चाकू लगने से चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरात की गाड़ी पर हमला, चाकू लगने से चार घायल
- घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, दो को बुलंदशहर और दो नोएडा रेफर
- हसनपुर जा रही थी बरात, गुस्साए लोगों ने कार, बस में की तोड़फोड़, किया पथराव
- सड़क पर मचाया उत्पात, कई थानों का पुलिस बल मौके पर, दो संप्रदायों से जुड़ा मामला होने से स्थिति तनावपूर्ण
- ठेली और दुकानों की सब्जियां सड़कों पर फेंकी मचाया तांडव
जहांगीरपुर। क्षेत्र के गांव हसनपुर जा रही बरात पर रंजिशन हमले के दौरान चाकू लगने से चार युवक घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना से नाराज कुछ लोग कार में सवार होकर हसनपुर गांव पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ कर कार और बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उधर चाकू से घायल युवकों के परिजन समेत काफी संख्या में लोग कॉलेस बस स्टैंड चौराहे पर पहुंच गए। जहां उन्होंने तोड़फोड़ की और पथराव करते हुए दुकानों की सब्जियां आदि सामान सड़क पर फेंक दिया। लोगों ने जेवर खुर्जा मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ समेत कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया। दो समुदाय के बीच का मामला होने से स्थिति तनाव पूर्ण है।
बता दें कि दो दिन पूर्व कोतवाली खुर्जा क्षेत्र के गांव लालपुर में थाना रबूपुरा के गांव कानपुर से बरात आई थी। जहां पर डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि उसी रंजिश के चलते रविवार को जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर आ रही बरात पर हमला हो गया। लात-घूंसे, लाठी-डंडे से हुई मारपीट के दौरान चाकू लगने से चार युवक कानपुर गांव निवासी कपिल, आकाश तथा भाईपुर निवासी निर्भय और कपिल घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें नोएडा और बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। युवकों के चाकू लगने की घटना से गुस्साए लोग कार में भरकर हसनपुर गांव पहुंच गए और बरात में जमकर तांडव मचाया। उन्होंने मारपीट और तोड़फोड़ करते हुए कारों और बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर कॉलेज बस स्टैंड चौराहे पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने ठेली और दुकानों से सब्जियां उठाकर सड़क पर फेंक दी और जेवर-खुर्जा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगने से वाहनों का आवागमन रुक गया। सूचना पर सीओ जेवर अरविंद कुमार, तहसीलदार विजयशंकर मिश्रा, कोतवाल जेवर सुरेन्द्र सिंह भाटी समेत रबुपुरा, जेवर आदि कई थानों की पुलिस पहुंच गई। किसी तरह पुलिस ने मामले को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। इसी दौरान किसी ने कबाड़ी की दुकान में आग लगा दी। जहां काफी संख्या में पुराने ट्रैक्टर और अन्य वाहन खड़े हैं। लोग आग बुझाने में लगे हुए थे। सीओ जेवर अरविंद कुमार ने बताया कि मामला नियंत्रण में है। घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
घटना को लेकर जेवर और जहांगीरपुर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। दरअसल हसनपुर गांव जनपद बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाने में पड़ता है। वहीं मारपीट और चाकू लगने की घटना और हंगामा जनपद गौतमबुद्ध नगर के जेवर थाना क्षेत्र में हुआ है। घटना की कार्रवाई को लेकर काफी देर तक सीमा को लेकर बात चलती रही। हांलाकि अब जेवर कोतवाली पुलिस कार्रवाई में जुटी है।