{"_id":"5c51eb63bdec22738f51f306","slug":"111548872547-bulandshehr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी हस्ताक्षर कर संयुक्त खाते से निकाले 3.65 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी हस्ताक्षर कर संयुक्त खाते से निकाले 3.65 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी हस्ताक्षर कर संयुक्त खाते से निकाले 3.65 लाख
खुर्जा। नगर स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा में मां-बेटी के संयुक्त खाते से फर्जीवाड़ा कर छह बार में 3.65 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस दौरान मां-बेटी सऊदी अरब में थीं। वापस लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बैंक शाखा प्रबंधक समेत कर्मचारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला सलमाहाकान निवासी रफत रहमान ने बताया कि राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा में उसका अपनी मां ताहिरा के साथ संयुक्त खाता है। दो नवंबर को वह अपनी मां के साथ सऊदी अरब चली गई थीं। आरोप है कि बैंक शाखा प्रबंधक, कैशियर और कर्मचारियों की मिलीभगत से रफत रहमान के फर्जी हस्ताक्षर कर 12 नवंबर 2018 को 75 हजार रुपये निकाले गए। जबकि 49 हजार से ऊपर की धनराशि निकालने के लिए पैनकार्ड की जरूरत होती है। उसके बाद 16 नवंबर को 20,100 रुपये, 19 नवंबर को 25 हजार रुपये, 20 नवंबर को 177 रुपये एक अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि भारत वापस आने के बाद भी 31 दिसंबर 2018 को 8005 रुपये, 11 जनवरी 2019 को 1.10 लाख रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए। 22 जनवरी को खाते में 20 हजार रुपये जमा किए गए और 23 जनवरी को अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। रफत रहमान का आरोप है कि मां के साथ संयुक्त खाते से 3.10 लाख रुपये ट्रांसफर के जरिए और 55 हजार रुपये चेकों के माध्यम से मिलाकर कुल 3.65 लाख रुपये बैंक की मिलीभगत से निकाल लिए गए। पीड़ित ने बताया कि मां के मोबाइल पर आए संदेश के जरिए उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि 28 जनवरी को बैंक पहुंचने पर स्टेटमेंट तो दे दिया गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक, कैशियर और कर्मचारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिल गई है। बैंक की तरफ से विभागीय जांच चल रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।