{"_id":"65361d76e1ca38a98e021733","slug":"world-cup-2023-ind-vs-nz-mohammed-shami-performance-five-wicket-haul-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी, कहा-विश्व कप ने मेरे आत्मविश्वास को वापस लाया","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी, कहा-विश्व कप ने मेरे आत्मविश्वास को वापस लाया
Mon, 23 Oct 2023 12:45 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:45 PM IST
सार
वर्ल्ड कप के चार मुकाबलों में बेंच पर बैठने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी को टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। शमी ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में पांच विकेट ले लिए।
विज्ञापन
World Cup 2023
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व कप के अपने पांचवें मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया सेमी फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर ली है। धर्मशाला में रविवार 22 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के साथ खेले गए मुकाबले में मोहम्मद शमी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया। पिछले चार मुकाबलों में शमी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनकर शमी ने भारत को मुकाबला जिताने में अहम भूमिका निभाई है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी की घातक गेंदबाजी
वर्ल्ड कप के चार मुकाबलों में बेंच पर बैठने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी को टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। शमी ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में पांच विकेट ले लिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी ने 10 ओवर में 54 रन देकर पांच विकेट चटाए। इस मुकाबले में शमी ने विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, मिच सैंटनर और मैट हेनरी को अपना शिकार बनाया।
वर्ल्ड कप मेरे आत्मविश्वास को वापस लाया: शमी
मुकाबला खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान शमी ने कहा कि वर्ल्ड कप ने उनके आत्मविश्वास को वापस लाने में मदद की है। उन्होंने कहा, 'जब आप काफी लंबे समय बाद टीम के प्लेइंग इलेवन में आते हैं तो आपके लिए आत्मविश्वास वापस लाना जरूरी होता है। मुझे वर्ल्ड कप ने मेरे आत्मविश्वास को वापस लाने में मदद की है। अगर टीम अच्छा कर रही है तो यह मुश्किल नहीं है। वह आपके साथी खिलाड़ी हैं और अगर वह अच्छा कर रहे हैं, तो आपको उनका समर्थन करना चाहिए। अगर यह टीम के हित में है तो इससे मुझे कोई आपत्ति नहीं है। अपने प्रतिद्वंदी का विकेट लेना जरूरी था, क्योंकि वे अंक तालिका में शीर्ष पर थे।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'जब आप टीम का हिस्सा होते हैं, तो आप वर्ल्ड कप का भी हिस्सा होते हैं और मुझे लगता है कि सभी को एक-दूसरे की सफलता से खुश होना चाहिए। यह जरूरी नहीं कि आप प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो, क्योंकि टीम में 15 खिलाड़ियों को लिया जाता है। उनमें से चार को बाहर बैठना पड़ता है। ऐसे में आपको खुद को सकारात्मक रखकर खेल का आनंद उठाना है। मैं हमेशा सोचता हूं. आज मैं यहां नहीं हूं, मैं यहां कल रहूंगा, कल नहीं तो उसके अगले दिन रहूंगा। लेकिन जब आपका समय आता है तो आपको अपने टीम के लिए काम करना पड़ता है।'
शमी ने कहा, 'जब दो टीमें खेलती है, तो यह मायने नहीं रखता है कि वे कैसे खेलते हैं, लेकिन उन्होंने कैसा खेल खेला है यह मायने रखता है। पहले और दूसरे नंबर के टीमों के बीच ज्यादा फासला नहीं होता है। जब दो शीर्ष टीमें आपस में खेलती है तो परिणाम मायने नहीं रखता है। उनका खेल मायने रखता है।'
हालांकि, न्यूजीलैंड को इस मुकाबले में हराकर भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट के अपने 20 साल के इंतजार को खत्म कर लिया। दरअसल, 2003 के वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया कभी भी न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाई है।